Maharajganj : वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन ट्रेजरी से 22.40 करोड़ का भुगतान
-पूरे मार्च माह में 303 करोड़ रूपये के बिल बाउचर का हुआ भुगतान
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को ईद पर्व पर छुट्टी के बाद भी कलक्ट्रेट की ट्रेजरी खुली रही। मुख्य कोषाधिकारी व कार्यालय के कर्मियों ने सरकारी विभागों से 22 करोड़ 40 लाख 66 हजार 239 रूपये के बिल का भुगतान किया। कई विभागों का बजट वित्तीय वर्ष समाप्त होने के चंद घंटे पहले आया। लिहाजा उसे वापस करना पड़ा। जिला कोषागार ने मार्च माह में 22 करोड़ 40 लाख 66 हजार 239 रुपये के बिलों का भुगतान किया। इस बार वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन ईद पर्व की छुट्टी को दरकिनार कर अधिकांश विभागों ने अपने बिल बाउचर का भुगतान के लिए प्रपत्र तैयार किया। वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग को समय पर पूरा किया। सिंचाई विभाग के 5 करोड़ 92 लाख 90 हजार 926 रुपये के बिल का भुगतान किया गया। लोक निर्माण विभाग के दोनों खंड के 6 करोड़ 48 लाख 24 हजार 448 रुपये का भुगतान ट्रेजरी से किया गया। नगर निकायों का 1 करोड़ 59 लाख का भुगतान किया गया। वन विभाग का करीब 43 लाख रूपया का भुगतान किया गया। मुख्य कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि वित्तीय वर्ष के अंतिम मार्च माह में जिला कोषागार से विभिन्न विभागों के 303 करोड़ से अधिक धनराशि के बिल का भुगतान किया गया।
यह भी पढ़ें : बढ़ती बेरोजगारी व मंहगाई को लेकर गठबंधन प्रत्याशी ने बोला सरकार पर हमला,बोले भाजपा देती है सिर्फ जुमला